सर्जरी के 10 दिन बाद ही सपना चौधरी ने स्टेज पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस, वीडियो शेयर कर बोलीं- नहीं आती तो केस हो जाता

3/20/2022 3:57:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'हरियाणवी क्वीन' सपना चौधरी ने कुछ दिन पहले ही अपनी तबीयत के चलते सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। राहत की बात ये है कि अब सपना बिल्कुल ठीक हैं और सर्जरी के दस दिन बाद ही वह स्टेज पर वापस लौट आईं है। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गई हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं। सपना चौधरी को सोशल मीडिया पर वापस देख फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वे उनके वीडियोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
 PunjabKesari


दरअसल, ठीक होने के बाद सपना चौधरी ने होली के मौके पर एक इवेंट में हिस्सा लिया और इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में सपना वहीं पुराने अंदाज में परर्फामेंस देती नजर रही हैं।  वीडियो के साथ सपना से सभी को होली की शुभकामनाएं भी दीं और लिखा कि ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, आप सभी को हैप्पी होली।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

वीडियो में स्टेज पर परफॉर्म करती हुईं सपना कहती हैं कि कोई नाचने वाली कहता हैं तो कोई डांसर कहता है। आज मैं आप सभी को ये बताना चाहती हू कि मेरी सर्जरी को अभी 8-10 दिन भी नहीं हुए हैं। मेरे पेट पर टांके लगे थे, जिन्हें दो दिन पहले ही हटाया गया है। अगर मैं आज न आती तो मेरे मैनेजर को बहुत नुकसान हो जाता और मेरे चाहने वालों का दिल टूट जाता। सपना ने मजाक में यह भी कह दिया कि नहीं आती तो आयोजक मुझ पर केस कर देते।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा उन्होंने ब्राउन टॉप और स्कर्ट पहना डांस करते हुए भी एक वीडियो शेयर किया। फैंस दोनों वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

बता दें, अपने बिगड़ी तबीयत की जानकारी सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी थी, जिसमें वह एक लड़की का सहारा लेकर चलती नजर आ रही थीं।इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि अब मैं बिलकुल ठीक हूं, आप सभी की दुआओं के लिए धन्यावाद, जल्दी मिलते हैं स्टेज पर... 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News