Video: घाघरा पहन ''छम्मा छम्मा'' गाने पर सपना चौधरी ने किया डांस, देसी लुक में हसीना के ठुमकों पर दिल हारे फैंस

12/18/2021 12:15:50 PM

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


वीडियो में सपना पिंक शर्ट और ब्लू घाघरा पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने माथापट्टी और कमरबंद पहना हुआ है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से डांसर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है। सपना 'छम्मा छम्मा' गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही है। सपना के इस देसी अंदाज को देख कर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।<

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

काम की बात करें तो हाल ही में सपना का गाना 'अलट-पलट' रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना के साथ विवेक राघव भी नजर आ रहे हैं। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur