आर्गेनाइजर ने की सपना चौधरी के साथ लाखों की धोखाधड़ी, भाई पहुंचा थाने

2/19/2019 12:13:52 PM

मुंबई: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मगर हाल ही में उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सपना चौधरी संग धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। सपना के भाई विकास चौधरी ने एक इवेंट आर्गेनाइजर के खिलाफ फीस भुगतान न करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। विकास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि लुधियाना भवन में सपना का शो था। शो के आर्गेनाइजरों ने 8 लाख रुपए बतौर फीस देने की बात कही थी। उन्होंने 6 लाख रुपए की एडवांस पेमेंट की थी। बाकि की फीस शो के बाद देनी थी, लेकिन पेमेंट अभी तक नहीं हुई है।

 


विकास के मुताबिक, सपना का शो खत्म होने के बाद उन्होंने आर्गेनाइजरों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनके भाई का कहना है कि सपना इवेंट से मिली रकम को पुलवामा हमले में शहीद परिवारों को आर्थिक मदद के लिए इस्तेमाल करना चाहती थीं। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा, विकास से मिली जानकारी के बाद हमने शिकायत दर्ज कर ली है। हालांकि सपना और उनके भाई के पास आर्गेनाइजर की डिटेल्स नहीं है,जिस होटल में सपना और उनके भाई रुके थे, वह भी आर्गेनाइजर के नाम पर नहीं बुक हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से इवेंट आर्गेनाइजर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

shat shat naman hai hidustan k veer jawano ko ........ inqlam zindabad 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on Feb 16, 2019 at 10:52am PST

 

Konika