दोस्त राजू पंजाबी के निधन से स्तब्ध सपना चौधरी, बोलीं- ''चले गए पर भूलाए नहीं जाओगे''

8/23/2023 10:45:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'देसी देसी न बोल्या कर छोरी रै' गाने वाले मशहूर हरियाणा  सिंगर राजू पंजाबी का 22 अगस्त की सुबह निधन हो गया। उनकी मौत से उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा। वहीं म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई। दूसरी ओर राजू संग कई सुपरहिट सॉन्ग देने वाली सिंगर सपना चौधरी भी उनकी मौत से स्तब्ध हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्त को श्रद्धांजलि दी है। 

 

जब सपना चौधरी ने राजू पंजाबी के निधन की खबर सुनी तो एक पल तो वह यकीन ही नहीं कर पाईं और कई जगहों से पूछताछ के बाद उन्हें इस बात पर भरोसा हुआ की उनका सबसे अच्छा दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दोस्त राजू की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और कैप्शन में लिखा- चले गए पर भूलाए नहीं जाओगे। 

 

बता दें, एक वक्त था जब सपना चौधरी स्टेज पर डांस किया करती थी। सबसे पहले उन्होंने राजू के गानों पर ही डांस करना शुरू किया था। वह राजू के 'सॉलिड बॉडी' गाने से स्टेज शो के लिए मशहूर हुई थी। इसके अलावा उन्होंने 'सैंडल', 'तू चीज लाजवाब' जैसे राजू के कई गानों पर डांस किया। राजू ने सपना चौधरी की कई पॉपुलर एल्बम में भी अपनी आवाज दी थी।
 


राजू पंजाबी की बात करें तो वह पिछले काफी समय से सिंगर बीमार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू को जॉन्डिस (पीलिया) हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब 10 दिन पहले उन्हें हिसार के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी बीमारी का इलाज चल रहा है, लेकिन बीच में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

 

Content Writer

suman prajapati