ग्रीन लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं सपना चौधरी, कातिलाना अदाओं से जीता फैंस का दिल

3/19/2021 5:00:40 PM

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों में सपना ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आ रही है। जिसके साथ सपना ने ज्वैलरी और हाथों में कंगन पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और लो बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सिंगर के माथे की बिंदी और मांग का सिंदूर उनकी खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहा है।

PunjabKesari

तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने लिखा- अरे ऊँचाइयों पर देखकर हैरान है बहुत लोग पर किसी ने मेरे पाओ के छाले नही देखे ....... सपना की कातिलाना अदाएं देख के फैंस के होश उड़ गए हैं। फैंस तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो सपना बहुत जल्द शो 'मौका-ए-वारदात' में नजर आने वाली है। इसमें अपराध की दिल दहलाने देने वाली कहानियां दिखाई जाएंगी। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News