Video: ''मैं परेशान नहीं हूं, हालातों से जो हार जाए वो इंसान नहीं हूं...सपना चौधरी के दमदार अंदाज पर फैंस ने बरसाया प्यार

9/22/2022 5:36:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का हर अंदाज निराला होता है। वह सोशल मीडिया पर अपने डांस और एक्टिंग वीडियो से लोगों का खूब दिल जीतती है। अब हाल ही मे सपना ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

दरअसल, सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह दमदार डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। सपना कह रही हैं- रानी..दुश्मनों को भी यही खल रहा है कि तूफानों में भी हमारा दीया क्यों जल रहा है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-वक़्त फँसा सकता है,लेकिन मैं परेशान नहीं हूँ,
हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूँ…' 
इसी वीडियो में सपना ब्लू एंड व्हाइट आउटफिट में और दो चोटियां किए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 


फैंस सपना चौधरी के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati