मनोज तिवारी संग सपना चौधरी ने शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- 'पागल, कभी कांग्रेस में तो कभी भाजपा में'

4/7/2019 12:15:34 PM

मुंबई. हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इस चुनावी मौसम में एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में सपना के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं। दरअसल, सपना ने शनिवार रात को भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ एक फोटो शेयर की और उसके बाद उन्हें ट्रोल होना पड़ा। जानिए, क्या है पूरा मामला...

 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान होते ही सेलिब्रिटीज के भी पार्टियों को ज्वाइन करने की खबरे आएं दिन आ रही हैं। ऐसे में हरियाणा की डांसर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी के भी पहले कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन करने की खबरें आई थीं। हालांकि, बाद में सपना ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन नहीं कर रही हैं। 

 

 

इसके बाद उनकी दिल्ली से भाजपा नेता और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के साथ एक तस्वीर सामने आई और यह स्पष्ट हो गया कि वह भाजपा ज्वाइन कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की। 

 

अब सपना ने अपने इंस्ट्राग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह मनोज तिवारी के साथ नजर आ रही हैं। सपना ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि "धूल उड़ना बंद हो गई है और भीड़ चली गई है। इसके बाद जो सबसे ज्यादा चीज मेटर करती हैं वह है विश्वास, फैमिली और गुड फ्रेंड"। जय माता दी...।

 

हालांकि, इसके बाद एक यूजर ने कमेंट किया है कि "हट पागल कही की कभी कांग्रेस के पास कभी बीजेपी के पास....... हट्ट फद्दू..."। 

Konika