कमांडो के सम्मान में बजीं थाली-शंख की गूंज सुन भावुक हुईं सपना चौधरी, तालियां बजाते हुए छलके आंसू

3/23/2020 11:58:59 AM

मुंबई: 22 मार्च के दिन को कई मायनों में याद रखा जाएगा। देश ने पहली बार अनुशासन दिखाते हुए बहुत बड़े स्तर पर खुद पर कर्फ्यू लगाया भी और उसका पालन भी किया। इतना ही नहीं  शाम को पूरे देश ने कोरोना कमांडो को सलाम भी किया। आम इंसान के अलावा बी-टाउन इंडस्ट्री ने भी थाली और ताली बजा कर डॉक्टरों और पुलिसवालों का हौंसला बढ़ाया। इस कड़ी में सपना चौधरी का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

हमेशा जोरदार डांस करते हुए दिखाई देने वाली सपना चौधरी का इस वीडियो में एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।  सपना अपने घर की बॉलकोनी से बाहर आकर तालियां बजाती दिख रही हैं। इस दौरान सपना काफी भावुक हो गई। उनकी आंखों से छलक रहे आंसू इस बात की गवाही दे रहे हैं कि वह कोरोनो कमांडो के काम से तो खुश हैं। इसके अलावा देश का जज्बा भी उन्हें रास आ रहा है।

PunjabKesari

वीडियो में सपना के अलावा और भी कई सारे लोग दिख रहे हैं जो घर से बाहर निकल कर कोरोना कमांडो को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। सपना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-'बुरे समय में भी कुछ अच्छाई होती है। गर्व है हमें एकता और अखंडता पर। सपना का ये अंदाज, उनका ये भावुक होना फैंस के दिल को छू रहा है। कोई उन्हें क्यूट बता रहा है तो कोई उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि सपना बीते दिनों अपनी सगाई की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबरें आईं थी कि सपना ने गुपचुप तरीके से हरियाणा के वीर साहू से सगाई कर ली थी। इतना ही नहीं सपना जल्द उनसे शादी भी कर सकती हैं। सपना वीर को लंबे समय से जानती हैं। दोनों की मुलाकात एक अवॉर्ड शो के दौरान हुई थी। 

 

View this post on Instagram

बूरे समय में भी कुछ अच्छाई होती है 🇮🇳 गर्व है हमें एकता और अखंडता पर #emotionalmoments #indian #proudtobeindian🇮🇳 #besafe #strongertogether #gocarona

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News