सपना चौधरी ने की इस मिस्ट्री मैन संग सगाई ! जल्द लेंगी सात फेरे

3/16/2020 2:47:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  बिग बॉस शो से फेमस हुई सपना चौधरी लोगों के दिलों में अलग पहचान बना चुकी हैं। हरियाणा की सिंगर और डांसर स्टार के लाखों लोग दिवाने हैं। सपना के लाखों दिवानों का दिल टूटने वाला हैं। हाल ही में खबर सामने आ रही हैं कि सपना ने गुपचुप सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी हरियाणा के वीर साहू को डेट कर रही हैं। वीर को हरियाणा का बाबू मान कहा जाता हैं। वीक एक्टर और सिंगर हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे आजकल सभी की जुबान पर हैं। ऐसे में कहा जा रहा हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं।

PunjabKesari
सपना ने एक इंटरव्यू में वीर साहू की काफी तारीफ भी की हैं। उन्होंने वीर संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। सपना ने कहा वीर साफ दिल के हैं। हमारी पहली मुलाकात 2015-16 अवॉर्ड शो में हुई थी। पहली बार वीर को देख कर लगा वह खडूस हैं।

PunjabKesari
इसके बाद सपना और वीर की दूसरी मुलाकात भी अवॉर्ड शो में ही हुई। भीड़ ज्यादा होने के कारण दोनों एक दूसरे से बात नही कर पाए थे। तीसरी मुलाकात के दौरान दोनों में बात हुई। फिर उनमें ज्यादा बातें होने लगी।

PunjabKesari

फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। खबर तो यह हैं कि दोनों ने सगाई कर ली हैं पर दोनों इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News