सूट को छोड़ सपना चौधरी ने पहना जंपसूट, फैन के साथ किया जमकर डांस

6/8/2018 1:51:51 PM

मुंबई: टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-11 में नजर आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी डांस वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से सपना की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। वीडियो में सपना ब्लैक जंपसूट में 'तेरी आख्या का यो काजल' सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

ब्लैक जंपसूट में सपना का हेयरडो भी क्लासी है। उन्होंने हाईबन बना रखा है। उनके वेस्टर्न अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इन दिनों सपना अपने लुक को लेकर भी काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। सूट को छोड़कर सपना को अक्सर वेस्टर्न लुक में देखा जाता है। 

PunjabKesari

बता दें कि सपना बिग बॉस से निकलने के बाद पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। सपना के गाने अब फिल्मों में भी सुनाई दे रहे हैं। कई फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग भी किए हैं। सपना पहले से ज्यादा फिट नजर आती हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर उन्होंने अपना वजन भी घटाया है। वे अब पहले से स्लिम हो गई हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News