सपना चौधरी ने मीका सिंह के साथ ''तेरे आंख्या का यो काजल'' गाने पर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया धमाल
12/3/2021 5:16:52 PM
मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के ठुमकों का हर कोई दीवाना है। सपना के शोज में इतनी भीड़ इक्ट्ठी होती है कि उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। लोग सपना के गानों को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सपना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें डांसर मीका सिंह के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।
वीडियो में सपना शिमरी सिल्वर साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में डांसर बेहद स्टनिंग लग रही है। वहीं मीका ब्लैक कोट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। सपना मीका के साथ 'तेरे आंख्या का यो काजल' गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में सपना का गाना 'अलट-पलट' रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना के साथ विवेक राघव भी नजर आ रहे हैं। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं।