सुशांत सिंह मामले में ट्रोलिंग झेल रहीं अंकिता और रेहा के सपोर्ट में उतरीं सपना भवनानी, बोली ''इन्हें परेशान न करें''

7/16/2020 12:11:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी रमयूर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती लगातार ट्रोलिंग का शिकार बनी हुई हैं। सुशांत के फैंस रेहा को उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी मान रहे हैं। बीते दिनों सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर रेहा ने दोनों के एक साथ वाली तस्वीरें शेयर की थी, जिसे लेकर वो फिर से फैंस के निशाने आ गई और जमकर ट्रोल होने लगीं। अब हाल ही में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने रेहा के खिलाफ ट्रोलिंग पर आवाज उठाई है और साथ ही ही अंकिता लोखंडे का भी सपोर्ट लिया है। 


सपना भगनानी ने दोनों एक्ट्रेसेस का सपोर्ट लेते हुए ट्वीट कर लिखा, ''ये वूमेन खुद इतने गहरे दर्द से गुजर रही हैं और इन्हें रिस्पेक्ट देने की जरूरत है। इन्हें परेशान करें। प्लीज सुशांत को न्याय दिलाने में फोक्स करें और प्राथना करें। #RiyaChakraborty #AnkitaLokhande.''


सपना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं, दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

वहीं पिछले एक साल से रेहा चक्रवर्ती और सुशांत के रिलेशन के चर्चे थे। सुशांत की मौत के बाद फैंस अंकिता और रेहा पर एक्टर को अकेले छोड़ने और धोखा देने का आरोप लगाकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Edited By

suman prajapati