ट्रांसपेरेंट टॉप में फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची सान्या मल्होत्रा, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

3/7/2019 6:27:02 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोटोग्राफ' के प्रमोशन में बिजी है। बुधवार रात फोटोग्राफ के निर्माताओं ने मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट छात्रों के लिए एक स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान सान्या बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई।

 

 

इस समय सान्या ने डेनिम जीन के साथ ट्रांसपेरेंट टॉप पहना था, जिसमें उनकी ब्रैजर साफ नजर आ रही थी।

 

 

यहां सान्या ने छात्रों के साथ जमकर पोज दिए। 

 


बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हुई फिल्म
 
बता दें कि इस फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहा गया है। फिल्म को शानदार रिव्यू मिला है। इससे पहले सनडांस फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर किया गया था।

 

 

फिल्म की कहानी पर्यटकों की तस्वीरें खींचने वाले आदमी और एक लड़की की है जो मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर एक दूसरे से टकराते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। फिल्म को रितेश बत्रा ने डायरेक्ट किया है।

 

 

फिल्म में नवाज एक फोटोग्राफर का किरदार निभा रहे हैं।व हीं सान्या एक कॉलेज गर्ल के किरदार में हैं जो अपनी पढ़ाई में काफी तेजी हैं। यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी। 

Konika