LFW: पहली बार रैंप पर उतरी ''दंगल'' गर्ल, शेयर की वीडियो

8/17/2017 11:46:24 AM

मुंबई: लैक्मे फैशन वीक 2017 की काफी अच्छी शुरूआत हुई। इस फैशन वीक में पहले दिन कई हसीनाओं ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। वहीं दंगल गर्ल सान्य मल्होत्रा लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नज़र आईँ। 

इस दौरान सान्या ने रैंप पर ब्लैक और ग्रे कलर की ड्रैस पहनी थी जिसमें वह काफी हॉट लग रही थी। सान्या ने यह रैंपवॉक The Meraki Project के लिए किया।

सान्या का रैंप पर ये डेब्यू था और यहां पर वो फुल कॉन्फिडेंस में नज़र आईं। वह इस दौरान कापी खुश लग रही थी। इसके अलावा सान्या रैंप पर डांस करते हुए भी नजर आई।

रैंप वॉक के बाद सान्या ने कहा- मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित थी और मैंने काफी एन्जॉय भी किया।

सान्या ने रैंप वॉक के बाद इस बारे में बात करते हुए बताया कि दंगल को मिली सफलता के बाद भी उनका फैशन स्टाइल बदला नहीं हैं।

सान्या का कहना है कि वो पहले की तरह ही आरामदायक तरीके से बाहर निकलती है। उन्होंने अपने कहे शब्दों का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अपने फैंस के साथ शेयर किया।

बता दें कि सान्या को आमिर खान की फिल्म दंगल से पॉपुलैरिटी मिली। इस फिल्म के लिए सान्या की खूब तारीफ हुई थी। 

 

@sanyamalhotra_ talks about @themerakiproject #LakmeFashionWeek Winter/Festive 2017 @6degreeplatform

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk) on