सूट में मुंबई की बारिश को एंजॉय करती दिखीं 'दंगल गर्ल', छाता पकड़ यूं दिए पोज

6/12/2019 7:18:25 PM

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से करियर की शुरुआत करने वाली सान्या मल्होत्रा अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। 

हाल ही में सान्या को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह यैलो सूट पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। मिनिमल मेकअप के साथ कर्ली हेयर्स उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं।

मुंबई की बारिश में सान्या खुद को छाते से बचाते हुए दिख रही हैं। हालांकि पैपराजी पर नजर पड़ते ही उन्होंने छाते के साथ खूब पोज दिए। कुछ तस्वीरों में वो अपने नन्हें फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाती हुई नजर आ रही हैं।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में वो काफी खुश लग रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि आमिर खान के होम प्रोडक्शन की फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकोर्ड्स तोड़ दिए थे। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था।

दोनों ने बहनों का किरदार निभाया है और आमिर इनके पिता के किरदार में नजर आए थे। 'दंगल' में बबीता और 'बधाई हो' में रेने के किरदार से सान्या लोगों का दिल जीत चुकीं हैं।

 

 

Neha