5 महीने प्रेग्नेंट भारती सिंह ने पहली बार फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, तस्वीर शेयर कर बोलीं- बताओं सेंटा आएगा या सेंटी

12/29/2021 10:38:20 AM

मुंबई: काॅमेडिनय भारती सिंह के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। भारती सिंह 5 महीने प्रेग्नेंट हैं। कपल अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा।

ऐसे में काॅमेडियन अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल को पति हर्ष लिम्बाचिया संग खुलकर जी रही हैं। भारती और हर्ष लिंबाचिया अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट यही दर्शाते हैं।

हाल ही में भारती ने अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह बड़े ही काॅन्फिडेंस से अपना बेबी बंप फ्लांट कर रही हैं। यह पहली बार है जब भारती ने अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट किया हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

 

तस्वीर में हर्ष भारती के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं। दोनों हार्ट बनाते दिख रहे हैं। भारती ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इन्स्टाग्राम पर लिखा- 'संता आएगा या संती? क्या लगता है आपको जल्दी कमेंट में बताओ।' इसके साथ ही भारती ने दिल वाला इमोजी भी बनाया। 

मां नहीं बनना चाहती थीं भारती

कुछ समय पहले शो 'डांस दीवाने 3' में एक कंटेस्टेंट ने परफॉर्मेंस किया जिसे देखकर भारती सिंह काफी इमोशनल हो गई थीं। परफॉर्मेंस के बाद कंटेस्टेंट ने बताया कि मैंने स्टेज पर जो परफॉर्म किया है, वह सच्ची घटना है। एक मां ने कोरोना की वजह से अपने 14 दिन के बच्चे को खोया था।यह सुनकर शो में बतौर गेस्ट बनकर आए एक्टर सोनू सूद  भी भावुक हो जाते हैं।

भारती सिंह रोते हुए सोनू सूद को बताती हैं कि वह और हर्ष बेबी प्लान करने का सोच रहे थे लेकिन कोरोना में जो लोगों का हाल हुआ उसे देख वह काफी डर गई हैं। भारती ने कहा  वह अंदर से काफी मजबूत हैं लेकिन इतनी भी स्ट्रॉन्ग नहीं हैं कि वह बच्चा खोने का दर्द सहन कर पाएं। भारती ने 3 दिसम्बर 2017 में लेखक हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। हालांकि शादी से पहले इनके अफेयर की भनक किसी को नहीं थी। 

Content Writer

Smita Sharma