फिल्म ''संजू'' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, नरगिस के लुक में दिखीं मनीषा कोइराला
6/6/2018 3:39:28 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का हाल ही में एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर को फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्टर में रणबीर कपूर के साथ मनीषा कोइराला भी नजर आ रही हैं।
She lovingly called him #Sanju, and now that's what we all do too! Watch the ever so wonderful Manisha Koirala as Nargisji on 29th June. @mkoirala #RanbirKapoor! #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/QkizS8RMBl
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) June 6, 2018
मनीषा इस फिल्म में संजय की मां नरगिस का रोल निभा रही हैं। मनीषा के लुक पर काफी मेहनत की गई है। माथे पर लगी बिंदी को देखकर एक पल के लिए ऐसा एहसास कराती है कि जैसे वह नरगिस ही है।
बता दें कि इससे पहले फिल्म ‘संजू’ के कई पोस्टर सामने आए जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। पोस्टर के अलावा फिल्म के ट्रेलर को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना बाकि है कि फिल्म लोगों के दिलों में क्या खास जगह बना पाती है। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।