रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी ''संजू'', अनुष्का-रणबीर के खिलाफ शिकायत दर्ज

6/28/2018 1:22:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म संजू 29 जून को रिलीज होने वाली है। वैसे संजय और विवादों का पुराना नाता है। हाल ही में अब उनकी फिल्म संजू भी रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसती हुई नजर आ रही है। टॉयलेट लीकेज वाले सीन के बाद अब इसके डायलॉग्स ने फिल्म को कॉन्ट्रोवर्सी में धकेल दिया है। यही नहीं मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक जा पहुंचा है।

 

दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में एक जगह रणबीर और अनुष्का सेक्स वर्कर्स के बारे में बात करते हुए नजर आते है। इस सीन में अनुष्का रणबीर से पूछती है कि अपनी बीवी के अलावा कितने लोगों के साथ तुम्हारा फिजिकल रिलेशन रहा है?’ इसके बाद रणबीर कहते हुए दिखाई देते है कि, प्रॉस्टीट्यूट्स को अलग रखूं या उनको गिनूं। नहीं उनको अलग रखता हूं। इसके बाद रणबीर कहते है कि, आप 350 लिख लो।

 

खबरों के मुताबिक फिल्म की रिलीज से ठीक दो दिन पहले रणबीर और अनुष्का के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजे गए एक पत्र में दोनों एक्टर्स पर यौन कर्मियों का अपमान करने का आरोप लगा है। सामाजिक कार्यकर्ता गौरव गुलाटी ने दोनों एक्टर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उस सीन को फिल्म से हटाने की मांग की गई है। 

Punjab Kesari