‘दिल है हिंदुस्तानी 2’ का अगला पड़ाव, जोरों से करें पंजाबी मुंडे संजीव के लिए वोट

9/8/2018 12:23:13 PM

मुंबई: सिगिंग रियलिटी शो "दिल है हिंदूस्तानी 2" में पंजाब के गबरू संजीव और रॉबिन अपनी सुरीली अावाज से काफी धमाल मचा रहे हैं। जालंधर के गोबिंदगढ़ मोहल्ले के संजीव और लुधियाना के रॉबिन ने अपनी दमदार सिंगिग की वजह से शो में अपनी खास जगह बना ली है।

PunjabKesari

दोनों पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं। संजीव बॉलीवुड गानों को गाकर यह बता रहे हैं कि उनका दिल हिंदुस्तानी म्यूजिक के लिए धड़कता है। 

PunjabKesari

अब संजीव और रॉबिन अपने अगले पड़ाव में पहुंच गए हैं। संजीव की आवाज सुन इन्हें जजों से भी अच्छे कॉम्पलिमेंट मिले है। अगर आप भी संजीव और रॉबिन को आगे ले जाना चाहते हैं तो इस नंबर 18008439707 पर मिस कॉल करके इन्हें वोट करें।

PunjabKesari

अगर आपको इनकी परफॉर्मेंस अच्छी लगती है तो इन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट दें। कुछ नया करने का जुनून संजीव को इस मुकाम पर ले आया है, जहां हर नया सिंगर पहुंचना चाहता है।

PunjabKesari

बता दें कि संजीव अॉडिशन से लेकर अब तक अपनी कड़ी मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं। अॉडिशन में हजारों लोगों में से चुने गए संजीव के लिए यहां तक पहुंचना काफी काबिल-ए-तारीफ है। एक आम आदमी होने के नाते संजीव का यहां तक पहुंचना पंजाब के लिए काफी गर्व की बात है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News