संजीदा ने शेयर किया बेटी का वीडियो, समंदर किनारे घोड़े पर बैठी आयरा का दिखा क्यूट अंदाज

4/30/2021 9:44:16 AM

मुंबई. एक्ट्रेस संजीदा शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ बेटी आयरा की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी आयरा का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।


वीडियो में आयरा समंदर किनारे घोड़े पर बैठी नजर आ रही है। आयरा ने प्रिंटेड व्हाइट फ्रॉक पहनी हुई है। कैप से आयरा ने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में आयरा बेहद प्यारी लग रही है। घोड़े पर बैठी आयरा क्यूट दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए संजीदा शेख ने लिखा- My precious फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda)

बता दें संजीदा ने 2012 में आमिर अली से शादी की थी। 2020 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थी। आमिर ने पिछले साल अगस्त में इंट्रोड्यूस करवाया था। अभी संजीदा और आमिर अलग-अलग रह रहे हैं। आमिर आयरा का ख्याल रख रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur