फैमिली संग बड़े भाई के घर पहुंचे संजय, जींस-टॉप में पत्नी का दिखा कातिलाना अंदाज

7/14/2019 6:12:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और अनिल कपूर बीते दिन यूके में हुए इंडिया और न्यूजीलैंड आईसीसी वर्ल्ड कप मैच देख वापिस मुंबई लौटे हैं। हाल ही में अब संजय पत्नी महीप और बेटे जहान के साथ अनिल के घर के बाहर स्पॉट हुए। संजय की फैमिली के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

इस दौरान संजय ग्रे स्वैट शर्ट के साथ रेड लोअर और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। जहान ब्लैक कलर के ट्रेक सूट में काफी कूल दिख रहे हैं। लेकिन महीप के लुक ने सारी लाइमलाइट बटोर ली।

जेठ के घर महीप ब्लैक फुल स्लीव्स टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इस स्टाइलिश आउटफिट के साथ उन्होंने खुले बाल, मिनिमल मेकअप और रेड लिपस्टिक से अपने लुक को कम्पलीट किया।

तस्वीरों में महीप की खूबसूरती देखते ही बन रही है। बड़े भाई के घर के बाहर संजय ने पत्नी और बेटे संग मुस्कुराते हुए पोज दिए। संजय की फैमिली के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि संजय आखिरी बार फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म 'प्रेम' से की थी। इस फिल्म में संजय के ऑपोजिट तब्बू नजर आईं थी। वहीं, महीप को भी अक्सर मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा के साथ पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। संजय और महीप के दो बच्चे हैं-शहाना कपूर और जहान कपूर।

 

Neha