Trailer: विलेज क्वारंटीन ड्रामा है संजय मिश्रा स्टारर फिल्म ‘अंडमान’, IAS बनने के सपने देख रहे अभिमन्यु बने पंचायत सचिव तो किया इन दिक्कतों का सामना

11/20/2021 12:17:18 PM

मुंबई: ओटीटी प्लेटफार्म पर नई फिल्म अंडमान के काफी चर्चे हैं। हाल ही में संजय मिश्रा, राजेश तैलंग और आनंद राज अभिनीत एक प्रेरणादायक विलेज क्वारंटाइन ड्रामा अंडमान का ट्रेलर रिलीज हुआ। ये फिल्म कोरोना काल के दौरान की कहानी को दिखाएगी। ये शायद हिंदी की चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसमें कोरोना का दौर दिखाया गया है। आइए डालते हैं फिल्म के ट्रेलर पर एक नजर..


फिल्म की कहानी अंडमान गांव की जहां अभिमन्यु प्रताप पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त हुए हैं। अभिमन्यु एक जागरूक नागरिक हैं जो हर नियम-कायदों का पालन करते हैं। अभिमन्यु पढ़ने-लिखने में काफी अच्छे हैं।

उन्होंने बोर्ड एग्जाम में स्टेट टॉपर रहे, यूनिवर्सिटी में भी गोल्ड मेडल जीता लेकिन IAS के इंटरव्यू में वह फेल हो गए। IAS  इंटरव्यू में फेल होने के बाद वह पंचायत सचिव की नौकरी करते हैं। उनकी नौकरी ऐसे गांव में लगती हैं जहां की व्यवस्था काफी बेकार होती है। शहर से कटे अंडमान की हालत बदहाल है। गांव में अस्पताल तक नहीं है।

फिल्म के ट्रेलर में कोरोना काल यानि मार्च 2020 के दिनों भी दिखाया गया है। जब प्रधानमंत्री देश भर में लॉकडाउन लगा देते हैं। इसके बाद अभिमन्यु को अंडमान गांव में क्वारंटाइन सेंटर संभालने की जिम्मेदारी मिलती है।

यहां अभिमन्यु को सिर्फ कोरोना वायरस का सामना नहीं करना पड़ता बल्कि गांव के लोगों में धंसे छूत-अछूत, हिंदू-मुसलमान और ऊंच-नीच के वायरस से भी लड़ना पड़ता है। कोरोना काल अभिमन्यु अंडमान की व्यवस्था सुचारू रूप से चला पता है या नहीं इसके लिए आपको फिल्म देखने पड़ेगी। 

फिल्म की बात करें तो इसे आनंद राज ने लिखा है। फिल्म में राजेश तैलंग और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी गेस्ट रोल में हैं। फिल्म को पत्रकार रह चुकी स्मिता सिंह ने डायरेक्ट किया है। ये स्मिता की पहली फिल्म है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma