शाहरूख खान को लेकर फिर फिल्म बनाएंगे संजय लीला भंसाली! इस मूवी के लिए किया अप्रोच

5/9/2021 4:30:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मकार संजय लीला भंसाली एक बार फिर एक्टर शाहरुख खान को लेकर काम कर सकते हैं। चर्चा है कि भंसाली ने किंग खान को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'इजहार' के लिए अप्रोच किया है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘इजहार’ के जरिए शाहरुख और संजय लीला भंसाली करीब दशक बाद साथ काम करेंगे। संजय ने शाहरुख खान को लेकर सुपरहिट फिल्म 'देवदास' बनाई थी।  

 बताया जा रहा है कि भंसाली, शाहरुख के साथ यह फिल्म करीब चार साल पहले करने वाले थे। लेकिन तब बात नहीं बनी। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें एक भारतीय लड़का अपने प्यार की तलाश में साइकिल से नॉर्वे जाता है। अगर सब कुछ सही रहा तो शाहरूख फिर से भंसाली की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

 

Content Writer

suman prajapati