संजय कपूर की पत्नी संग जैसलमेर पहुंचीं गौरी खान, नेहा-अंगद भी आए नजर

2/10/2020 2:09:24 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान और संजय कपूर की फैमिली एक-दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों की फैमिली को अक्सर साथ में मस्ती करते दिखते हैं। संजय की लाडली और शाहरुख की बेटी भी काफी अच्छी फ्रेंड्स हैं।

हाल ही में शाहरुख की वाइफ गौरी खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर साथ में वेकेशन पर निकली। दोनों जैसलमेर में फ्रेंड्स संग मस्ती कर रही हैं।

इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में गौरी और महीप के अलावा नेहा धूपिया पत्नी अंगद बेदी समेत कई स्टार्स हैं।

तस्वीरों में सभी काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। दरअसल,सभी स्टार्स यहां एक पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। स्टार्स की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि गौरी ने अपने डिजाइनों से क्रिएटिव इंडस्ट्री में खुद के लिए अलग मुकाम हासिल कर लिया है। वह हर बार अपनी कलाकृति के साथ सभी को चौंकाती आई हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

Smita Sharma