कपूर परिवार के इस एक्टर की शादी को हुए 21 साल, पत्नी के साथ शेयर की तस्वीर

12/10/2019 11:57:23 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अनिल कपूर और बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की शादी को  21 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर संजय ने पत्नी के साथ सोशल मीडिया में शादी के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने 1997 में अपनी गर्लफ्रेंड और पूर्व एक्ट्रेस महीप संधू से शादी की थीं। इन दोनों के दो बच्चे हैं, 20 साल की बेटी शनाया और 14 साल का बेटा जाहान कपूर।  

संजय कपूर को 2019 में फिल्म 'मिशन मंगल' में विद्या बालन के पति के रूप में देखा गया था और ' जोया फेक्टर' में भी वह नजर आए थे। 

हालांकि, उनका बॉलीवुड कॉरियर बहुत सफल नहीं रहा है, लेकिन कपूर फैमिली का पुत्र अभी भी फिल्मों में सक्रीय है। अब इनकी बेटी शनाया भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 

 

इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी उनकी इस तस्वीर पर अपने प्यार का इजहार किया और खुशहाल कपल को शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने लिखा, "आप दोनों को प्यार और हमेशा खुश रहे।" 

चंकी पांडे ने कहा, "एनिवर्सरी मुबारक हो मेरे प्रिय महीप कपूर और संजय कपूर।" मलाइका अरोरा ने लिखा है  "हैप्पी एनिवर्सरी" 'डार्लिंग्स'।

 

संजय कपूर ने 1995 में बॉलीवुड में 'प्रेम' फिल्म से डेब्यू किया था। जिसमें उनके अपोजिट तब्बू थी। 1995 में उनकी दूसरी फिल्म रिलीज हुई थी 'राजा'। इसमें माधुरी दीक्षित के साथ वे नजर आए थे और यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर काफी सफल रही थी। 

Edited By

Vikas Sharma