Birth Anniversary: दिवंगत राजीव कपूर को याद कर भावुक हुए संजय कपूर,बोले-अभी भी विश्वास नहीं हो रहा..

8/25/2021 2:05:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  आज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे राजीव कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। 25 अगस्त को एक्टर ऋषि कपूर के भाई की 59वीं जयंती है। राजीव आज भले हमारे साथ नहीं है, लेकिन इस मौके पर बॉलीवुड से उनके दोस्त और करीबी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धाजलि देते नजर आ रहे है। इसी बीच एक्टर संजय कपूर ने भी उन्हें पोस्ट शेयर कर याद किया है।


 


संजय कपूर ने राजीव संग बिताए खुशनुमा पलों की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे चिम्प्स. आप हमेशा याद आते रहेंगे। अभी भी यकीन नहीं होता कि हम रात के ठीक 12 बजे बात नहीं करते थे, लव यू और मिस यू।


संजय कपूर का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और अन्य स्टार्स भी एक्टर की इस पोस्ट पर कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें, राजीव कपूर दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। राजीव का इसी साल फरवरी में चेंबूर के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पिछले साल अप्रैल में ऋषि कपूर इस दुनिया से अलविदा कह गए थे।

Content Writer

suman prajapati