नव्या नवेली और खुशी के बाद संजय कपूर की बेटी शनाया ने पब्लिक किया इंस्टाग्राम अकाउंट, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

1/30/2021 4:21:59 PM

मुंबई. एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक करने बाद अब एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। जिसके बाद उनकी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें सामने आई हैं। जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।


शनाया ने इंस्टा पर बहुत बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर की हुई हैं। इन तस्वीरों में शनाया अलग-अलग लुक में दिखाई दे रही हैं। हर लुक में शनाया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अकाउंट पब्लिक करने के बाद शनाया के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। फॉलोअर्स उनकी तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो शनाया जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं।

बहुत जल्द शनाया एक्टिंग करती भी नजर आएंगी। फिल्मों में एक्टिंग करने को लेकर अभी संजय कपूर और शनाया ने कोई खुलासा नही किया है।

Parminder Kaur