संजय कपूर की बेटी शनाया ने शकीरा के गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

2/18/2021 4:34:32 PM

मुंबई. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में शनाया ने सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर किया है। जो आग लगा रहा है। 


वीडियो में शनाया ब्लैक बिकिनी और ग्रे शॉर्ट्स में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से शनाया ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। शनाया शकीरा के गाने 'हिप्स डोंट लाय' पर जबरदस्त डांस कर रही है। साथ में उनकी डांस टीचर भी दिखाई दे रही है। शनाया के डांस मूव्स देखने लायक है जो फैंस को अपना दिवाना बना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शनाया ने लिखा- "हालांकि, मैंने 60 सैकेंड तक सांस नहीं ली। संजना मुथरेजा के साथ ड्रम सोलो करना हमेशा ही सबसे बेस्ट समय रहा है।" फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

बता दें शनाया अभी फिल्मी दुनिया से दूर है। शनाया बहुत जल्द फिल्मों में डेब्यू करने वाली है। शनाया ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। शनाया ने जब से अपना अकाउंट पब्लिक किया है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। 

Content Writer

Parminder Kaur