Video: 21 साल की हुई संजय कपूर की बेटी शनाया, ऑस्कर केक काटकर सेलिब्रेट किया बर्थडे

11/2/2021 4:09:57 PM

मुंबई. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर आज 21 साल की हो गई है। शनाया को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। शनाया ने केक काट कर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसका वीडियो संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

PunjabKesari
वीडियो में शनाया व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में शनाया बेहद प्यारी लग रही है। शनाया केक काटती हुई दिखाई दे रही है जिसके ऊपर ऑस्कर बना हुआ है। शनाया काफी खुश लग रही है। वीडियो शेयर करते हुए संजय ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे माय (हार्ट इमोटिकॉन) हमेशा खुश रहो और ऐसे ही मुस्कुराते रहो, लव यू।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और शनाया बर्थडे विश कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500)

बता दें शनाया बहुत जल्द धर्मा प्रोडक्शंस के प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। इस साल मार्च में शनाया ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा था- "आज सबसे ग्रेटफुल दिल के साथ उठी! धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी फैमिली के साथ एक एक्साइटेड जर्नी रही। इस जुलाई में मेरी पहली फिल्म (आह!) को किकस्टार्ट करने के लिए धर्मा प्रोडक्शंस के साथ बेहद एक्साइटेड हूं। आप सभी का इंतजार अब मै नहीं कर सकती तो देखिए कि हम क्या कर रहे हैं! बने रहें! #DCASquad।"
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News