डेब्यू से पहले शनाया ने खरीदी 80 लाख की Audi Q7, मम्मी-पापा संग लग्जरी कार से सामने यूं दिए पोज

3/23/2022 9:57:42 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही फिल्म बेधड़क से डेब्यू करेंगे। बाॅलीवुड डेब्यू करने से पहले ही शनाया चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, शनाया ने हाल ही में ब्रैंड न्यू  लग्जरी ऑडी क्यू7 कार खरीदी है,जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

शनाया ने ब्लैक कलर की ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट (Audi Q7 Facelift) खरीदी है जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। शनाया की तस्वीर को ऑडी के मुंबई वेस्ट इंस्टाग्राम पेज ने शेयर की है। इस फोटो में वह व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं।

वह मम्मी महीप कपूर और पापा संजय के साथ पोज दे रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'सुपरस्टार संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अब हमारे ऑडी Q7 की मालकिन हैं।'

ये कार दो वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत 80 से 88 लाख रुपये के बीच है। माना जा रहा है कि शनाया ने कार का ब्लैक प्रीमियम मॉडल खरीदा है जिसकी कीमत 80 लाख है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

शमाया के डेब्यू की बात करें तो फिल्म का नाम बेधड़क है। हाल ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म में उनके अलावा लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma