दुबई में परिवार संग संजय कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन, फराह से लेकर चंकी पांडे समेत कई स्टार्स ने सजाई महफिल

10/18/2022 8:55:06 AM

मुंबई: संजय कपूर बॉलीवुड के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ तुम, राजा, प्रेम, मिशन मंगल, एलओसी: कारगिल जैसी फिल्मों में काम किया। 17 अक्टूबर को संजय कूपर ने अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को संजय कपूर ने दुबई में फैमिली संग मनाया।

संजय कपूर ने 16 अक्टूबर को दुबई के एक होटल में परिवार और करीबियों के बीच अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें सीमा सजदेह, महीप कपूर, शनाया कपूर, अनिल कपूर, फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान, चंकी पांडे और बोनी कपूर नजर आ रहे हैं।

एक्टर ने अपने बर्थडे कटिंग की वीडियो भी इंस्टा पर शेयर की है। केक पर महीप और संजय की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। पार्टी की इन तस्वीरों में सभी स्टार्स को बर्थडे बॉय के साथ एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

इस पार्टी में पंजाबी सिंगर सुखबीर को भी देखा गया। बर्थडे के इस जश्न में उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत 'इश्क तेरा तड़पावे' भी गाया।

बता दें कि एक्टर संजय कपूर फिल्म मेकर बोनी कपूर और एक्टर अनिल कपूर के सबसे छोटे भाई हैं। हालांकि, उन्हें अपने भाई अनिल कपूर जैसा फेम नहीं मिला। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने महीप कपूर से शादी की है और उनके दो बच्चे शनाया कपूर व जहान कपूर हैं।


 

Content Writer

Smita Sharma