शादी के बाद कुंडली भाग्य फेम संजय गगलानी ने पत्नी पूनम संग मनाई पहली लोहड़ी, देखें रोमांस से भरी सेलिब्रेशन की ये खास तस्वीरें

1/14/2022 1:40:02 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' फेम संजय गगनानी ने पत्नी पूनम प्रीत संग  शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मनाई। इसकी प्यार भरी तस्वीरें कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं। इन ताजा तस्वीरों में 'कुंडली भाग्य' में 'विलेन'' पृथ्वी' की भूमिका निभाने वाले एक्टर संजय गगनानी बेहद रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

लुक की बात करें तो रेड कुर्ते और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिखे। वहीं नई नवेली दुल्हन पूनम येलो सूट में बेहद प्यारी दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है।

हाथों में पहना शादी का लाल चूड़ा पूनम के लुक को चांर-चांद लगा रहा है। तस्वीरों में दोनों हाथों में हाथ थाम एक-दूजे में खोए दिख रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि संजय गगनानी और पूनम प्रीत एक-दूसरे को 9 सालों तक डेट करने के बाद आखिरकार 28 नवंबर 2021 को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी के फंक्शन में इंडस्ट्री के दोस्त अंजुम फकीह, नुपुर सेनन, अभिषेक कपूर, ज़ान खान और अदिति शर्मा शामिल हुए थे।

 संजय और पूनम प्रीत मुंबई में एक रिसेप्शन की योजना बना रहे थे, क्योंकि वह अपनी शादी में कई दोस्तों को आमंत्रित नहीं कर पाए थे लेकिन देश में बढ़ते महामारी के मामलों के बीच एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते संजय और उनकी पत्नी ने अपनी शादी के रिसेप्शन को रद्द कर दिया। 

Content Writer

Smita Sharma