पत्नी मान्यता ने दुबई में धूमधाम से मनाया जुड़वा बच्चों का बर्थडे, वीडियो कॉल के जरिए सेलिब्रेशन में शामिल हुए संजय दत्त

10/23/2020 2:32:12 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त काफी समय से लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में संजय ने कैंसर को मात दे दी है। संजय अब कैंसर से बिल्कुल ठीक हैं। एक्टर ने इस खुशखबरी को अपने बच्चों के बर्थडे पर पोस्ट शेयर दी थी और सभी का धन्यवाद किया था।

इस खुशखबरी के बाद संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने दोनों जुड़वा बच्चों इकरा और शाहरान का बर्थडे बहुत धूमधाम से मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


वायरल तस्वीरों में मान्यता धूमधाम से बच्चों का बर्थडे मना रही हैं। मान्यता बच्चों के साथ दुबई में है। मान्यता ने दुबई में ही बच्चों का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इन तस्वीरों से साफ दिखाई दे रहा है कि संजय के ठीक होने के बाद परिवार कितना खुश है।

बच्चों और मान्यता ने संजय को बहुत मिस किया। संजय वीडियो कॉल के जरिए बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 


बता दें संजय इन दिनों मुंबई में ही हैं। संजय अपना इलाज करवा रहे थे। अब वह बिल्कुल ठीक हैं। इसलिए मान्यता ने अकेले ही बच्चों का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Smita Sharma