संजू बाबा ने गाया फिल्म ''भूमि'' के लिए गाना, बोले अब म्यूजिक का दौर भी बदला

8/16/2017 1:02:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। संजय ने फिल्म 'भूमि' से अपनी इंडस्ट्री में वापसी कर ली हैं। संजय की इस फिल्म में खास बात है की वह इसमें ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि इस फिल्म में उन्होंने गाना भी गाया है। 

कहा जा रहा है कि संजय इस फिल्म में 'जय माता दी' नामक गीत को अपनी आवाज दें रहे हैं। यह गाना फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाया जाएगा। इस गाने का संगीत, संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर दे रहे हैं और संजय दत्त से इस गाने में सचिन-जिगर ने कई श्लोक भी गवाएं हैं।

संजय ने हाल ही में इटरव्यू में बात करते हुए कहा है कि अब म्यूजिक का दौर भी काफी बदल गया है और पहले के मुकाबले इंस्ट्रूमेंट्स में भी काफी बदलाव हुए हैं। संजय ने कहा कि 'जय माता दी' गाना उनके दिल के बेहद करीब हैं और अब वो इसका बेसहबरी इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि संजय की फिल्म 'भूमि' 22 सितंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।