दो दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे संजय दत्त, सांस लेने में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती

8/10/2020 6:11:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर संजय दत्त को 8 अगस्त को सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल भर्ती किया गया था। लेकिन अब उनकी ओर से राहत की खबर सामने आई है। संजय तक अब ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर वापस आ गए है। 


हाल ही में संजय की अस्पताल से घर लौटते हुए की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां वो अपनी गाड़ी से बाहर निकलते हुए मीडिया को इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यहां संजय दत्त पर्पल कलर का कुर्ता पहना हुआ है और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है।


बता दें शनिवार को संजय दत्त को सांस में तकलीफ लेने में दिक्कत के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अस्पताल में एडमिट करने से पहले उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था, जो कि नेगेटिव आया था। 

 

  

Edited By

suman prajapati