त्रिशाला दत्त को आई दादी नरगिस की याद, पोस्ट शेयर कर लिखा-''मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं''

10/17/2020 11:25:56 AM

मुंबई. एक्टर संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन अपनी पोस्ट्स के जरिए चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में त्रिशाला ने अपनी दादी नरगिस की एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है।


त्रिशाला को अपनी दादी की याद आ रही है। त्रिशाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी  दादी और एक्ट्रेस नरगिस के आवारा फिल्म के गाने 'इचक दाना बिचक दाना' की एक छोटी सी क्लिप शेयर की। क्लिप शेयर करते हुए त्रिशाला ने लिखा- मैं अपनी दादी मां से बहुत प्यार करती हूं। 


बता दें त्रिशाला अपने पिता संजय के बहुत करीब है। त्रिशाला इन दिनों अपने नानी-नाना के साथ अमेरिका में रह रही है। पिता के करीब होने के कारण त्रिशाला संजय से मिलने मुंबई भी आती है। वहीं संजय मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। मुंबई में कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने पर संजय परिवार से मिलने दुबई भी गए थे। एक्टर ने परिवार के साथ खूब मस्ती की अब संजय मुंबई में ही हैं और इलाज करवा रहे हैं।

Smita Sharma