कोरोना संकट: मदद के लिए आगे आए संजय और सुनील शेट्टी, मुंबई के डब्बावालों को मुहैया कराई राशन क‍िट

7/14/2020 12:21:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस दिन-ब-दिन लोगों को अपना शिकार बनाता जा रहा है। आए दिन   बड़ी संख्या में कोरोना के मरीजों की पुष्टि होती है। ऐसे संकट काल के समय में कोरोना वॉरियर्स आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने लोगों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। दोनों स्टार्स ने मुंबई के डब्बावालों को राशन क‍िट उपलब्ध करवाई है। 


इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मुंबई की जान डब्बावालों को इस वक्त हमारे सपोर्ट की जरूरत है। डब्बावाले भाईयों और उनके पर‍िवार को ड्राई राशन क‍िट पहुंचाने में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रेड‍ियो सिटी इंड‍िया और मुझे ज्वॉइन करें, @STCI_Mumbai को दान दें। असलम शेख के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, 'आपको और भी ताकत...बहुत अच्छी पहल असलम भाई'।

PunjabKesari


रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों संजय दत्त-सुनील शेट्टी और मंत्री असलम शेख कोरोना काल के दौरान मुंबई के डब्बावालों की सहायता कर रहे हैं। इस पर सुनील शेट्टी कहना है कि यह पहल असलम भाई और संजू द्वारा शुरू की गई है। मुझे उनके साथ हाथ मिलाने में कोई आपत्त‍ि नहीं थी। प्रेमा चा डब्बा के साथ जुड़कर काफी अच्छा लगा।

PunjabKesari


सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि इस एनजीओ के स्टाफ जमीनी तौर पर सभी काम की देखरेख कर रहे हैं। हमारे पास अभी तीन महीने का प्लान है। हमारा टारगेट 5000 पर‍िवारों तक मदद पहुंचाना है। एक्टर ने ये भी बताया कि अब तक वो पुणे के डब्बावालों के लिए फूड ट्रक्स भेज चुके हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News