ट्रेडिशनल अवतार में कहर ढा रही है मान्यता दत्त, पति संजय के साथ दिए पोज

9/20/2018 10:46:18 AM

मुंबई:बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मान्यता की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

 

दरअसल, बीते कुछ दिन पहले संजय सलमान खान के घर गणपति दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान मान्यता गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ ग्रीन साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।

 

जैसे ही मान्यता गाड़ी से उतरीं सभी की निगाहें उन्हीं पर थीं। वहीं संजय ब्लैक कलर के कुर्ता- पजामा पहने नजर आए। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए। दोनों ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए।  

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय जल्द ही फिल्म 'सड़क 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय के अलावा पूजा भट्ट और  आलिया भट्ट नजर आएंगी। यह फिल्म 15 नवंबर, 2019 को रिलीज होगी।

 


 

Neha