भाई की सगाई में ढोल की थाप पर जमकर नाचीं शनाया कपूर, बेज कलर की साड़ी में संजय की लाडली ने लूटी महफिल

12/18/2022 11:44:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अभी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की है, लेकिन अभी से ही उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। शनाया कभी भी अपने लुक और अंदाज से फैंस को प्रभावित करने में विफल नहीं होतीं। हाल ही में एक बार फिर वह अपने कजिन की इंगेजमेंट सेरेमनी में अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतती नजर आईं। सगाई से शनाया के वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

सगाई सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज शनाया की मां महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शनाया बेज कलर की साड़ी में बेहद किलर लग रही हैं और ढोल की थाप पर जमकर डांस कर रही हैं। फैंस को शनाया का डांस खूब पसंद आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor)

वहीं एक वीडियो में संजय कपूर भी खूब डांस करते नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में महीप कपूर अपने फैमिली के साथ खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, फिल्ममेकर करण जौहर फिल्म बेधड़क से शनाया कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करवाने जा रहे हैं। फिल्म में शनाया, लक्ष्य और गुरफतेह के साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News