ऋतिक रोशन की साली और संजय खान की बेटी के स्टाफ मेंबर को निकला कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटीन में पूरा परि

4/15/2020 11:08:15 AM

मुंबई: कोरोना वायरस का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। बाॅलीवुड में भी इस वायरस ने दस्त दे दी है। कनिका कपूर और करीम मोरानी के बाद अब फेमस एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान के घर भी एक कोरोना पाॅजिटिव केस पाया गया है। फराह का एक स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित है जिसके बाद सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है।

इस वक्त घर के सभी सदस्य क्वारंटीन में है जिसकी जानकारी खुद संजय खान की बेटी ने दी। फरहा ने ट्वीट करते हुए लिखा-'कोरोना की खबर वायरस से भी तेजी से फैलती है।

मेरे घर के स्टाफ में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। घर के बाकी सभी लोगों ने टेस्ट करवाया है। हम लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सुरक्षित रहिए, मजबूत रहिए। ये वक्त भी गुजर जाएगा।'
 

ऋतिक रोशन की है रिश्तेदार

बता दें कि फराह ऋतिक रोशन की रिश्तेदार हैं। फराह सुजैन की सगी बहन हैं इस नाते वह ऋतिक के परिवार से भी जुड़ी हुई हैं। फराह पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं। फराह के इस ट्वीट के बाद कई सितारे लगातार कमेंट करके उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 


 

सोफी चौधरी ने लिखा- 'उम्मीद है कि आप सभी ठीक होंगे।' सोफी के अलावा पूजा बेदी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया और जल्दी ठीक होने की दुआ की। पूजा बेदी ने लिखा- 'हर कोई बहुत ही अच्छे तरीके से निकल जाएगा। सकारात्मक और मजबूत रहिए। बहुत सारा प्यार, ये वक्त भी गुजर जाएगा।' 

बता दें कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र का मुंबई है। देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,439 हो गई है। जहां 9756 कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं  1306 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से अब तक 377 लोगों की मौत हो गई है। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma