ऐड में ''दिल बेचारा'' फेम संजना सांघी ने लड़के को जड़े लगातार थप्पड़ तो भड़कीं पूजा बेदी, बोलीं- क्या होता अगर पुरुष महिला को मारता?

12/10/2020 4:52:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस संजना सांघी फिल्म दिल बेचारा की रिलीजिंग के बाद से काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर संजना चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक विज्ञापन है, जिसमें वो लड़के को लगातार चांटे लगाती नजर आ रही हैं। इस ऐड के बाद से एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस पूजा बेदी ने एक ट्वीट के जरिए इस एड पर अपनी भड़ास निकाली है। 

PunjabKesari

 

पूजा बेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस विज्ञापन को देखना काफी भयानक है। पुरुषों के प्रति घरेलू हिंसा स्वीकार्य नहीं है। क्या होता अगर इस विज्ञापन में पुरुष महिला को थप्पड़ मार रहा होता। विज्ञापन बोर्ड को इसे क्लियर नहीं करना चाहिए था। पुरुषों को भी अधिकार है। पूजा बेदी के इस ट्वीट को लोगों का खूब साथ मिल रहा है और यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। वहीं संजना सांघी को भी इस एड के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

PunjabKesari


संजना सांघी के इस विज्ञापन में देखा जा सकता है कि वह अपने साथ बैठे लड़के को एक साथ आठ थप्पड़ जड़ देती हैं, क्योंकि वो पता लगाना चाहती हैं कि उसे अगला शो कौन सा   देखना है। 


संजना सांघी के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'दिल बेचारा'  में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं। फिल्म में सुशांत और संजना की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News