अपने अगले shoot के लिए रेडी है Sanjana Sanghi, Istanbul से शेयर की फोटोज

10/6/2023 1:30:18 PM

मुंबई। जल्द ही संजना सांघी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धक-धक’ में नजर आने वाली हैं। 13 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में एक्ट्रेस को फैंस बाइक चलाते हुए देखेंगे, जो की खाफी दिलचस्प होने वाला है। इतना ही नहां बल्कि एक्ट्रेस पंकज त्रिपाठी के साथ ‘कदक सिंह’ में भी काम करने वाली है, जो की इस साल के अंत तक रिलीज की जाएगी।

फिलहाल फैंस को एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘धक-धक’ का बेसब्री से इंतजार है। संजना फिलहाल तुर्की में हैं और वहां किसी सुपर थ्रिलिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने वहां की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है ‘फिलहाल इस्तांबुल में कुछ सुपरफन शूटिंग चालू है। मैं आप सभी से इस प्रोजेक्ट के बारे में शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।’

अब इन फोटोज को देखकर क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्ट्रेस किस चीज की शूटिंग कर रहीं हैं। अब फैंस और इंतजार नहीं कर सकते और सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि एक्ट्रेस इस्तांबुल में किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96)

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi