एयरपोर्ट पर बेटे संग सानिया की क्यूट बाॅन्डिंग, तस्वीरों में टेनिस प्लेयर का दिखा स्टनिंग लुक

10/22/2019 4:18:11 PM

मुंबईः टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा फैशन में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं। सानिया को आए दिन बाॅलीवुड स्टार्स के साथ मस्ती करते देखा जाता है। हाल ही में सानिया बेटे इजहान के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं।

इस दौरान सानिया व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ ही उन्होंने शूज कैरी किए थे। सानिया ने लाइट मेकअप,शेड्स से अपने लुक को पूरा किया था।

वहीं इजहान की बात करें तो वह व्हाइट ट्रैकसूट में क्यूट लग रहे हैं। सानिया ने इजहान को गोद में उठाकर मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इस दौरान सानिया बेटे इजहान के साथ मस्ती करती दिखीं।

सानिया और इजहान की यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

सानिया बाॅलीवुड के कई इवेंट में शिरकत करती हैं। सानिया के स्टाइल की बात करें तो वह वैस्टर्न हो या फिर इंडियन वह हर आउटफिट को परफेक्शन से कैरी करती हैं। 


बता दें कि सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। बीते साल ही इस कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी है। कपल ने बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है। शादी के 8 साल बाद सानिया और शोएब की ये पहली संतान है। 

 

Smita Sharma