एयरपोर्ट पर सानिया मिर्जा का टशन, मां की गोद में सकून भरी नींद लेते दिखे इजहान

7/16/2019 3:45:21 PM

मुंबईः टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। सानिया अपने स्टाइल स्टेनेंट से बाॅलीवुड की हसीनाओं को मात देती हैं। हाल ही में सानिया बेटे इजहान के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं।

इस दौरान सानिया आरेंज टाॅप और ब्लैक ट्राउजर में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट जैकेट कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने शूज कैरी किए थे।

वहीं इजहान की बात करें तो वह ग्रे ट्रैकसूट में क्यूट लग रहे हैं। सानिया ने इजहान को गोद में उठाकर मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इस दौरान इजहान मम्मी की गोद में सकून भरी नींद ले रहे हैं।

सानिया और इजहान की यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

सानिया बाॅलीवुड के कई इवेंट में शिरकत करती हैं। सानिया के स्टाइल की बात करें तो वह वैस्टर्न हो या फिर इंडियन वह हर आउटफिट को परफेक्शन से कैरी करती हैं।

बता दें कि सानिया ने बीते साल 30 अक्टूबर तो इजहान को जन्म दिया था। सानिया और शोएब का मानना है उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है। सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। वहीं, शादी के 8 साल बाद सानिया और शोएब की यह पहली संतान है।

Smita Sharma