बेबी बंप के साथ सानिया मिर्जा ने करवाया स्टाइलिश फोटोशूट, दिखा ग्लैमरस अंदाज

8/12/2018 4:44:45 PM

मुंबईः टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। हाल ही में सानिया ने HT brunch मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। इस मैगजीन की कवर गर्ल बनीं सानिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हुई है।

 

 

तस्वीरों में सानिया व्हाइट कलर के स्टाइलिश टाॅप के साथ ब्लैक कलर का प्लाजो पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक हाथ बेबी बंप पर रखा हुआ है। फैस उनके इस फोटोशूट की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इस मैगजीन की कवर गर्ल बनीं सानिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हुई है।

 

 

HT को दिए गए इंटरव्यू में सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े हुए कई सवालों के मजेदार जवाब दिए। 7 महीनें की प्रेग्नेंट सानिया ने इस खास इंटरव्यू में अपनी डिलिवरी डेट को लेकर मजेदार बातें शेयर की। सानिया ने बताया कि यह बेहद फनी है कि मेरी ड्यू डेट वही है जो कि मेरी मां की ड्यू डेट थी जब मेरा जन्म‍ होना था। सानिया ने कहा कि‍ हालांकि मेरा जन्म ड्यू डेट के कुछ दिनों बाद मेरी मां के जन्मदिन पर हुआ।

 

 

सानिया ने इस इंटरव्यू में यह बताया कि वह अपने बच्चे को हैदराबाद में ही जन्म‍ देंगी। इस इंटरव्यू में कुछ और सवालों के सानिया ने बेहद मजेदार जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि आप लड़की चाहती हैं या लड़का?

 

 

 

सानिया ने कहा 'हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हालांकि मेरे पति हमेशा से बेटी चाहते थे।' इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि  वो क्रिकेटर होगा या होगी या टेनि‍स प्लेयर? सानिया ने कहा 'ये बहुत बाद की बात है हालांकि मैं चाहूंगी कि वो डॉक्टर बने।

 

 

बता दें कि सानिया प्रेग्नेंसी के दौरान अपना खास ख्याल रख रही हैं। योग दिवस के मौके पर भी उन्होंने योगा करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी।  साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। वहीं शादी के 8 साल बाद सानिया और शोएब की यह पहली संतान होगी।

Neha