बेटे के साथ सानिया मिर्जा ने मनाई पहली ईद, परिवार भी दिखा साथ

6/6/2019 3:01:23 PM

मुंबई: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी फैमिली के साथ ईद सेलिब्रेट की। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सानिया ने अपने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीरों में जहां सानिया अपनी बहन और परिवार वालो के साथ नजर आ रही है। फोटोज में सभी का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है।

 

 

वहीं कुछ तस्वीरें है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल हो रही है तस्वीरों में सानिया अपने बेटे इजान मिर्जा के साथ नजर आ रही है।

 

 

तस्वीरों में इजान बेहद ही क्यूट लग रहे है। इस दौरान इजान ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है, वहीं सानिया ने व्हाइट और यैलो कलर का सूट पहना हुआ है। फोटोज शेयर करते हुए सानिया ने लिखा- Eid Mubarak from me and mine। 

 

 


बता दें कि सानिया बॉलीवुड के साथ अच्छा रिशता शेयर करती है।

 

 

बॉलीवुड के कई इवेंट में उन्हें देखा गया है। वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सानिया की काफी अच्छी दोस्त है। 

 


सानिया ने अक्टूबर 2018 में बेटे को जन्म दिया। उनके पति और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने की जानकारी शेयर की थी।

 

 

 

Konika