FUNKY लुक में बेबी शावर एंजॉय करती दिखीं सानिया, तस्वीरों में नहीं नजर आए पति शोएब

9/9/2018 12:05:52 PM

मुंबईः टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। हाल ही में सानिया की बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

सानिया अपने बेबी शावर के दौरान यूनिकॉर्न नाइट वियर ड्रेस पहनी थी जिसमें वह बेहद क्यूट अंदाज में नजर आईं। सानिया ने चुलबुले अंदाज में तस्वीरें खिंचवाती दिखीं।

बेबी शावर के साथ-साथ सानिया ने पायजामा पार्टी का भी आय़ोजन किया। इस दौरान उनके कई करीबी नजर आए।

पार्टी की तस्वीरों को सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। सानिया की बेबी शावर पर केक कट करते तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

इस खास मौके पर सानिया की बहन अनम और बाकी परिवार वाले साथ नजर आ रहे ह‍ैं।

सानिया इस मौके पर अपने दोस्तों के साथ ग्रुप फोटो क्लि‍क करवाते हुए। सानिया यून‍ि‍कॉर्न और बनी ड्रेस में काफी क्यूट लग रही हैं।

इस पार्टी में सानिया के कई करीबी शामिल थे लेकिन उनके पति शोएब मलिक दिखाई नहीं दिए। 

बता दें कि सानिया प्रेग्नेंसी के दौरान अपना खास ख्याल रख रही हैं। योग दिवस के मौके पर भी उन्होंने योगा करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी।

साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। वहीं शादी के 8 साल बाद सानिया और शोएब की यह पहली संतान होगी।

Neha