सानिया मिर्जा ने दुबई में सेलिब्रेट किया बेटे का बर्थडे, पति शोएब के साथ मिलकर काटा केक

11/1/2021 1:58:25 PM

मुंबई. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का बेटा इजहान मिर्जा मलिक 31 अक्तूबर को 3 साल का हो गया है। सानिया ने दुबई में बेटे के बर्थडे का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सानिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


तस्वीरों में सानिया के साथ उनके पति शोएब मलिक भी नजर आ रहे हैं। सानिया ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है। वहीं शोएब ने रेड टी-शर्ट ब्राउन ट्राउजर में दिखाई दे रहे हैं। इजहान ग्रे टी-शर्ट में बेहद क्यूट लग रहे हैं। सानिया और शोएब बेटे के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सानिया ने लिखा- 'मेरी पूरी दुनिया को जन्मदिन की बधाई। आज ही के दिन 3 साल पहले मैंने तुम्हारी मां के रूप में पुनर्जन्म लिया था और मैं तुम्हारे सामने अपने जीवन को याद नहीं कर सकती..मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमें अपने माता-पिता के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद मेरा सबसा दयालु बच्चा। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

वहीं शोएब ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान टीम भी इजहान के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

बता दें शोएब और सानिया का निकाह 8 साल पहले 2010 में हुआ था। दोनों पड़ोसी देशों के बीच तल्ख रिश्तों के चलते तब यह शादी काफी विवादों में रही थी। सानिया ने 2018 में इजहान को जन्म दिया था। 32 वर्षीय टेनिस स्टार ने पहले ही कहा था कि बच्चा दोनों का सरनेम लगाएंगा। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के कारण सानिया को कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा था।

Content Writer

Parminder Kaur