इवेंट में अर्जुन संग सानिया की बॉन्डिंग, शिमर जंपसूट में दिखीं बेहद स्टनिंग

9/28/2019 3:41:03 PM

मुंबई: इंडियन स्पोर्ट्स अवॉर्ड का आयोजन हाल ही में शुक्रवार को मुंबई में एनएससीआई, एसवीपी स्टेडियम में किया गया। इस इवेंट में स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़े कई नामी चेहरे इस इवेंट का हिस्सा बने। इस खास इवेंट में टेनिस प्रेयर सानिया मिर्जा औऱ एक्टर अर्जुन कपूर भी पहुंचे। 

इस दौरान सानिया सिल्वर शिमर जंपसूट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और सिल्वर इयरिंग्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

वहीं, अर्जुन बो टाई के साथ ब्लैक सूट में डैशिंग नजर आ रहे हैं। दोनों इवेंट पर होस्ट करते दिखे। इतना ही रेड कार्पेट पर अर्जुन ने सानिया संग खूब पोज भी दिए।

तस्वीरों में दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सानिया और अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि अर्जुन फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ कृति सेनन, जीनत अमान, संजय दत्त जैसे कई स्टार्स हैं। वहीं, सानिया की बात करें तो उन्होंने 2010 में क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की।

इसके बाद उन्होंने 30 अक्टूबर 2018 में बेटे को जन्म दिया। इन दिनों सानिया अपने मदरहुड को काफी एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, अक्सर उनको इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है। 

Neha