जुलाई में बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधेंगी पायल रोहतगी, संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर की अनाउंटमेंट

3/18/2022 1:55:20 PM

मुंबई. एक्ट्रेस पायल रोहतगी इन दिनों कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में नजर आ रही है। पायल अच्छा खेल रही है। एक्ट्रेस 'अर्जुन पुरस्कार' विजेता पहलवान संग्राम सिंह को काफी समय से डेट रही है। अब संग्राम ने होली से एक दिन पहले पायल संग शादी की घोषणा कर दी है। संग्राम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

PunjabKesari
संग्राम ने ट्वीट कर लिखा- 'पायल एक बहुत ही अच्छी लड़की हैं। हम दोनों एक जैसे हैं, हर कपल की सोच और उनका रहन–सहन एक जैसा होना चाहिए। हमने मार्च में शादी की योजना बनाई थी लेकिन दोनों काम की प्रतिबद्धताओं के कारण जुलाई में मेरे जन्मदिन के करीब शादी करेंगे। भगवान सब का भला करे।' इसके अलावा संग्राम ने ये भी कहा कि वह इस साल रेसलिंग में वापसी कर रहे हैं और बहुत ही जल्द दुबई में मैच खेलनेवाले हैं और पायल लॉक अप शो में चली गई इसी वजह से शादी टल गई और अब संग्राम सिंह के जन्मदिन यानि की 21 जुलाई के करीब दोनों शादी कर लेंगे। फैंस इस ट्वीट को लाइक कर रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।

बता दें पायल और संग्राम शो 'सर्वाइवर इंडिया' में एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। एक इंटरव्यू में पायल ने बताया था कि इससे पहले भी पायल संग्राम को मिल चुकी थीं। एक दफा की बात है वो दिल्ली से आगरा जा रही थी। हाईवे पर उनकी कार खराब हो गई। संग्राम ने कार रोकी और उनकी मदद की थी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News